रायपुर : 72 घंटा कम्प्लीट लॉकडाउन, बेवजह निकले लोगों को कड़ी धूप में
बिठाकर सजा दे रही पुलिस, सिर्फ दवा दुकानें और कुछ पेट्रोल पंप खुले
रायपुर. शहर में बीती शाम से ही 72 घंटों का सख्त लॉकडाउन
लागू किया गया है। इसका असर शुक्रवार की सुबह सड़कों पर दिखा। पिछले कई दिनों से
सड़कों पर नजर आने वाली भीड़ नहीं दिखी। खाना बांटने के नाम पर निकलने वाले भी नजर
नहीं आए। जयस्तंभ चौक और संतोषी नगर इलाके में पेट्रोल पंप भी बंद नजर आए। पुलिस
ने बेवजह बाहर निकले लोगों को रोका और धूप में कई देर बिठाकर सजा दी। एवरग्रीन
चौक के पास 10 से ज्यादा लोगों को ऐसे ही बिठाकर रखा गया। डीडीनगर इलाके में
कुछ लोगों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। यह सख्ती 19 तारीख की शाम 5 बजे तक
जारी रहेगी।
रायपुर के कलेक्टर भारती दासन की तरफ से जारी
आदेश में कहा गया है कि 16 अप्रैल की शाम 5 बजे से 19 अप्रैल रविवार की शाम 5 बजे तक
के लिए रायपुर जिले में अति आवश्यक प्रतिष्ठानों को छोड़ कर बाकी सभी के संचालन पर रोक
लगाई जाती है। इस दौरान में मेडिकल दुकानें, मिल्क पार्लर,पेट्रोल पंप , एल पी जी गैस
सिलिंडर की दुकाने और आन लाइन होम डिलीवरी सेवाएं खुली रहेंगी। 72 घंटे के बीच में
अनावश्यक रूप से घूमने और आने -जाने पर भी प्रतिबन्ध रहेगा और सब्जी बाजार, अन्य मार्केट,
दुकानें बंद रहेंगी ।
No comments:
Post a Comment