बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, फायरिंग की चपेट में आए दो ग्रामीण, एक की मौत
बीजापुर। जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के
ओतकलपाड़ा के जंगलों में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ हो गई। सुबह 4 बजे हुई इस मुठभेड़
में दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। जिसमें से एक ग्रामीण की
मौत हो गई है।
मुरकीनार के पास पुलिस और नक्सली मुठभेड़ हुई, इस
दौरान दोनों ओर से चली फायरिंग की चपेट में आये 2 लोगों को गोली लगी है, इलाज के दौरान एक की
मौत हो गई है। वहीं दूसरे घायल ग्रामीण का इलाज बीजापुर ज़िला चिकित्सालय में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मुरकीनार के पूर्व दिशा पास घाट लगाकर नक्सली बैठे थे, मोदकपाल थाना क्षेत्र के ओतकलपाड़ा के जंगलों में मुठभेड़ हुई थी,
बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है। पुलिस ने पिछले दो दिनों से नक्सल आपरेशन चलाया गया
था, इस दौरान बीते दिन एक नक्सली की मौत भी हुई थी।
ये भी पढ़े -पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर … साथ ही कई नक्सली सामग्री बरामद।
Police-Naxalite encounter in Bijapur, two villagers caught in firing, one dead
No comments:
Post a Comment