कोरोना : बस्तर में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव ; टीबी का मरीज था मृतक, दोरनापाल के युवक को सामान्य बुखार - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 15, 2020

कोरोना : बस्तर में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव ; टीबी का मरीज था मृतक, दोरनापाल के युवक को सामान्य बुखार



कोरोना : बस्तर में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव ; टीबी का मरीज था मृतक, दोरनापाल के युवक को सामान्य बुखार


बस्तर | एक दिन पहले एक कोरोना संदिग्ध की मौत और दिल्ली से लौटे दोरनापाल के एक युवक की तबीयत खराब होने के बाद बस्तर में हड़कंप मच गया था। इन दोनों को कोरोना संदिग्ध माना जा रहा था लेकिन दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है इसलिए अब भी बस्तर सुरक्षित है। यही नहीं, दंतेवाड़ा के कटेकल्याण के तेलम में रहने वाले युवक की तो पुरानी बीमारी की हिस्ट्री भी निकल गई है और संभवत: उसकी मौत पुरानी बीमारी के कारण ही हुई है। वहीं देवा को निमोनिया भी हो गया था।
 सिविल सर्जन जिला अस्पताल दंतेवाड़ा डॉ. एमके नायक ने बताया कि तेलम निवासी देवा पिता जोगा को 12 अप्रैल को शाम 5 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देवा टीबी का पुराना मरीज था और कार्डियोमेगेली से पीड़ित होने के साथ ही निमोनिया से भी ग्रसित था। डॉ. नायक ने बताया कि देवा मिर्ची तोड़ने के लिए भद्राचलम गया था और उसकी यात्रा विवरण को ध्यान रखते हुए देवा को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यही कारण है कि जब उसे मेकॉज भी लाया गया तो उसे संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया था। 
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में वितरित होंगे हाइड्रो क्लोरोक्विन सल्फेट, टेबलेट कोरोना से संक्रमित को स्वस्थ करने में है कारगर
इधर दोरनापाल के जिस युवक को कोरोना संदिग्ध माना जा रहा है उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसे सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य बीमारियां किसी दूसरे कारण से हो रही है। अब स्थानीय डाॅक्टर उसका अलग से इलाज करेंगे। गौरतलब है कि दो संदिग्धों के मिलने के बाद पूरे संभाग में इसे लेकर हडकंप मचा हुआ था और सभी एहतियात बरत रहे थे।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close