छत्तीसगढ़ के कई जिले में बदल रहा है मौसम का मिजाज,.. तेज बारिश के साथ वज्रपात के आसार - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 15, 2020

छत्तीसगढ़ के कई जिले में बदल रहा है मौसम का मिजाज,.. तेज बारिश के साथ वज्रपात के आसार


छत्तीसगढ़ के कई जिले में बदल रहा है मौसम का मिजाज,.. तेज बारिश  के साथ वज्रपात के आसार 

रायपुर। तापमान में लगातार हो रहे वृद्धि के बीच एक बार फिर से आज राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गर ज-चमक के साथ छींटे पडे की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किमी और 1.5 किमी की ऊंचाई प र मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है।
चक्रवाती घेरा के साथ ही एक द्रोणिका भी बन गई है जो कि उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तरी तटीय ओडिशा तक 0.9 किमी पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक बनी हुई है।
इस सिस्टम के असर से आज 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गर ज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी संभावना बन गई है।
इधर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अब तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में आज 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
इसी तरह अंबिकापुर में 36.5, बिलासपुर में 40.6, पेण्ड्रार ोड में 38.0, जगदलपुर में 37.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
यह भी पढ़े -कोरोना : बस्तर में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव ; टीबी का मरीज था मृतक, दोरनापाल के युवक को सामान्य बुखार


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close