मुंगेली पुलिस ने जब्त की अवैध शराब से भरी बोलरो, शराब
तस्करी में शामिल सिपाहियों को निलंबित करने DGP डीएम अवस्थी ने दिए
निर्देश।
रायपुर | डीजीपी डीएम अवस्थी ने शराब तस्करी में शामिल तीन
सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। मुंगेली पुलिस
द्वारा डिंडौरी से लायी जा रही अवैध शराब से भरी बोलेरो को जब्त किया गया है।
जिसमें से 53 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
शराब तस्करी की इस घटना में 2
आरोपियों के अलावा तीन सिपाही पवन गंधर्व, लोकेश राजपूत और राजेन्द्र कुमार यादव
भी शामिल पाए गए। डीजीपी अवस्थी ने एसपी मुंगेली को तीनों आरोपी सिपाहियों को
तत्काल प्रभाव से निलंबित, साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े -नक्सलियों की कायराना हरकत , एक सहायक आरक्षक की हत्या, साथ ही एक ग्रामीण को भी उतारा मौत के घाट
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में
अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी जिसके बाद कार्यवाही कर 53 लीटर अंग्रेजी
शराब व बोलेरो वाहन जब्त कर लिया गया। लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब को ब्लैक में
खपाने की तैयारी थी। जिसपर मुंगेली की विशेष टीम ने कार्यवाही की है। एसपी डी श्रवण
ने आरोपी आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
cg news cg news today 2020 cg news update cg news live cg news hindi cg news aaj ka cg news latest cg news aaj tak cg news aaj ka taja khabar cg news app cg news ambikapur
cg news aaj tak live cg news aaj cg news
cg news english Directed by DGP DM Awasthi to suspend sepoys involved in smuggling liquor, Mungeli police seized illegal liquor.

No comments:
Post a Comment