BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के 6 और कोरोना पीड़ित हुए स्वस्थ, AIIMS ने की पुष्टि, 10 का इलाज जारी। - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2020

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के 6 और कोरोना पीड़ित हुए स्वस्थ, AIIMS ने की पुष्टि, 10 का इलाज जारी।

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के 6 और कोरोना पीड़ित हुए स्वस्थ, AIIMS ने की पुष्टि, 10 का इलाज जारी।

 

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है. एम्स में भर्ती 6 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. सभी 6 मरीज कोरबा के कटघोरा इलाके रहने वाले हैं. जिनमें 4 पुरुष और 2 महिला शामिल है.

ये भी पढ़े -मुंगेली पुलिस ने जब्त की अवैध शराब से भरी बोलरो, शराब तस्करी में शामिल सिपाहियों को निलंबित करने DGP डीएम अवस्थी ने दिए निर्देश। 

मिली जानकारी के अनुसार ठीक हुये सभी मरीज कोरबा जिले के है। 6 संक्रमितों के रिकवर किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हो गई है। वहीं, रिकवर किए गए मरीजों की संख्या 23 हो गई है। जबकि प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 33 पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि AIIMS रायपुर में जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, उनमें से 6 मरीजों का टेस्ट लगातार दो दिन से निगेटिव आने के बाद आज उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब केवल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है. आशा है वो भी जल्द स्वस्थ होंगे.


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close