CG News : फ़ोर्स को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आइईडी लगाई थी, जवानों ने खोजकर नष्ट किया CG News Aaj Tak - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2020

CG News : फ़ोर्स को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आइईडी लगाई थी, जवानों ने खोजकर नष्ट किया CG News Aaj Tak


फ़ोर्स को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आइईडी लगाई थी, जवानों ने खोजकर नष्ट किया 

दंतेवाड़ा | बस्तर के दंतेवाड़ा  जिले में 3 किलो और 2 किलो के विस्फोटक बरामद  किया। इन्हें इस तरह से लगाया गया था कि जवानों का पैर या कोई गाड़ी इसपर आती तो विस्फोट हो जाता। वक्त रहते बम निरोधक दस्ते ने इसे नष्ट कर दिया।
 
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के शिवपाल यादव और संदीप कुमार अपनी टीम को लेकर एरिया में सर्चिंग पर निकले थे। सीआरपीएफ की 231 बटालियन के जवानों का ये दस्ता कोंडासावली कैंप से कुछ दूर चला ही था कि सड़क पर शक हुआ। उसके किनारों को सावधानी पूर्वक जांचने पर वहां इंप्रोवाइस एक्सप्लोसिव डिवाइस मिली, यह एक तरह का गैर पेशेवर तरीकों के इस्तेमाल में लाकर बनाया हुआ बम होता है। नक्सली इस इलाके में सीआरपीएफ पर बड़ा हमला करने की ताक में हैं। पिछले तीन सालों में यहां लगभग 105 ऐसे ही बम नष्ट किए गए हैं।

ये भी पढ़े -मुंगेली पुलिस ने जब्त की अवैध शराब से भरी बोलरो, शराब तस्करी में शामिल सिपाहियों को निलंबित करने DGP डीएम अवस्थी ने दिए निर्देश। 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close