CG News Bastar : दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर … साथ ही कई नक्सली सामग्री बरामद। CG News Aaj Tak - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 16, 2020

CG News Bastar : दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर … साथ ही कई नक्सली सामग्री बरामद। CG News Aaj Tak


पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर   साथ ही कई नक्सली सामग्री बरामद।  


दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त की बडी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरूवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी की टीम ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है।
पुलिस पार्टी ने मौके से मारे गए नक्सली के शव के अलावा नक्सल सामग्री बरामद की है। इस घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक  डॉ अभिषेक पल्लव ने कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले के सरहदी इलाके में यह मुठभेड़ हुई। बताया गया है कि DRG और STF की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान फरसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुर्रेपाल-बेचापाल जंगलों में गुरूवार की शाम नक्सलियों से इनकी भिड़ंत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, भैरमगढ़ एरिया कमेटी इंचार्ज चन्दना कि टीम से जवानों का आमना सामना हुआ। काफी देर तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। मुठभेड़ में जवानों को अपने पर भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।
Police got a big breakthrough In the police-Naxalite encounter, a Naxalite heap… along with many Naxalite materials were recovered.


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close