एक और कोरोना का मरीज हुआ ठीक, अब एक्टिव केस 12, प्रदेश में कोरोना हॉटस्पॉट को छोड़कर
20 अप्रैल से शुरू होगी आमजन से जुड़ी सेवाएं
रायपुर | लॉकडाउन २.O के तीसरे दिन शुक्रवार को एम्स से
कटघोरा की एक और संक्रमित महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई।
उसका लगातार दूसरा टेस्ट निगेटिव आया था। अब प्रदेश में केवल 12 एक्टिव केस
बचे हैं। जिनका एम्स रायपुर में उपचार चल रहा है। सभी केस कटघोरा(कोरबा) के ही हैं। इससे पहले
गुरुवार रात तीन नए केस सामने आए थे।
राज्य
सरकार ने 20 अप्रैल से हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़कर आमजन से जुड़ी सेवाओं को शुरू
करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इन सेवाओं में पब्लिक यूटिलिटी की
सर्विस, मनरेगा के काम, सभी माल परिवहन, सब्जी की दुकानें, कोरियर सेवाएं
सहित जो केंद्र की ओर से प्रतिबंधित नहीं की गई हों शामिल हैं। प्रदेश में
पूर्व की तरह लॉकडाउन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
#CoronaVirusUpdate— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 17, 2020
अभी 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की स्वस्थ होकर AIIMS रायपुर से डिस्चार्ज हो जाने की सूचना मिली है।
One more corona positive patient has been reported to be healthy and discharged from AIIMS Raipur.

No comments:
Post a Comment