छत्तीसगढ़ में अब पुलिसकर्मी 'इंद्रधनुष सम्मान' के लिए सीधे डीजीपी को ईमेल या फैक्स से भेज सकेंगे आवेदन CG News - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 18, 2020

छत्तीसगढ़ में अब पुलिसकर्मी 'इंद्रधनुष सम्मान' के लिए सीधे डीजीपी को ईमेल या फैक्स से भेज सकेंगे आवेदन CG News


छत्तीसगढ़ में अब पुलिसकर्मी 'इंद्रधनुष सम्मान' के लिए सीधे डीजीपी को ईमेल या फैक्स से भेज सकेंगे आवेदन 

रायपुर |  आरक्षक से लेकर डीएसपी रैंक तक के पुलिस जवान अब किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए इंद्रधनुष सम्मान के लिए सीधे डीजीपी को जानकारी भेज पाएंगे। डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज यह आदेश जारी किया है.
अभी तक पुलिकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा से भेजनी होती थी। 

डीजीपी डी एम अवस्थी ने अपने आदेश में कहा है की अब पुलिसकर्मी उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी को ईमेल indradhanushyojna@gmail.com पर या फैक्स क्रमांक 0771-2439909 पर भेज सकते हैं। पुरस्कार योग्य पाए गए पुलिसकर्मियों को योजनांतर्गत प्रमाण पत्र एवं सम्मान किया जाएगा। पुलिसकर्मी, ब्लाइंड मर्डर की विवेचना एवं सफलता, डकैती, लूट (50 हजार से अधिक संपत्ति), नकबजनी(50 हजार से अधिक संपत्ति), महिला संबंधी अपराध, गुंडागर्दी एवं अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई और अन्य कोई असाधारण कार्य जिससे जनता में पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि बनी हो के उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी इंद्रधनुष सम्मान के लिए प्रेषित कर सकते हैं।

देखे आदेश -



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close