दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, आरक्षक समेत दो की मौत, एक आरक्षक घायल
जानकारी के मुताबिक रात करीब 8 बजे एक ही बाइक में तीन लोग सवार होकर राजपुर की ओर आ रहे थे, उसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही पिकअप सीजी 15 डीआर 4582 की एनएच 343 झींगो के पास आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में घटना स्थल पर ही चालक आरक्षक कवि चौहान की मौत हो गई. दूसरे युवक छोटू कश्यप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अंबिकापुर रेफर किया गया है. हादसा इतना भयावह था कि एक आरक्षक का शव छत-विछत हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक पिकअप चालक फरार हो चुका था. दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
No comments:
Post a Comment