सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा न लांघें, कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज: पीएम मोदी - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 3, 2020

सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा न लांघें, कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज: पीएम मोदी

सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा न लांघें, कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज: पीएम मोदी


कोरोना वायरस के चलते देश में जारी लॉकडाउन के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह वीडियो संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को कभी नहीं लांघना है। इसे किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।'

उन्होंने कहा कि इस दौरान यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का एहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने अपील की कि इस आयोजन के समय किसी को भी, कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। उन्होंने कहा कि रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाज़े, बालकनी से ही इसे करना है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close