छ.ग./धमतरी > पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, तीन दिन पहले ही दोनों की मौत होने की आशंका - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 7, 2020

छ.ग./धमतरी > पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, तीन दिन पहले ही दोनों की मौत होने की आशंका


पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, तीन दिन पहले ही दोनों की मौत होने की आशंका



धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक-युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस जब वहां पहुंची तो शवों से बदबू आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत करीब 3 दिन पहले हुई है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हाे सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों ने आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या की गई है। 
जानकारी के मुताबिक, मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मोहेरा के घने जंगल में बीट के वनरक्षक मनोज कुमार गायकवाड़ चौकीदार के साथ जंगल की सुरक्षा के लिए भ्रमण पर निकले थे। उन्होंने शाम करीब 5 बजे पहाड़ी के बीच घने जंगल में कुरू पेड़ पर युवक-युवती के शव को चुन्नी के सहारे फांसी पर लटके देखे। इसके बाद इसकी सूचना कोटवार को दी गई और फिर पुलिस को। 
सोमवार को देर शाम होने के कारण पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। अब मंगलवार को शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दोनों कहां के रहने वाले थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या मान कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन होने के बावजूद दोनों यहां तक कैसे पहुंचे। 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close