राजनांदगांव
में क्वारैंटाइन में रखे गए व्यक्ति की मौत, सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार देर शाम क्वारैंटाइन में रखे गए 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। हैदराबाद से लौटने के बाद उसे मिडिल स्कूल परिसर में बने सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत को लेकर हार्ट अटैक का अंदेशा जता रहा है। हालांकि ऐहतियात के तौर पर स्वाब का सैंपल रायपुर एम्स भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा, तब तक शव को मरच्यूरी में रखवाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि देसरू राम (45) पिता भुवन चंद साहू हैदराबाद में ड्राइवरी का काम करता था। वह 28 मार्च को गांव लौटा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे स्कूल में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में भेज दिया। इस सेंटर में देसरू सहित तीन अन्य लोगों को भी ठहराया गया है। बताया जा रहा कि रविवार दोपहर देसरू ने पेट में दर्द होने की शिकायत की तो मौके पर ही डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया।
यह भी पढ़े यूपी: कम नहीं हो रही तब्लीगी जमातियों कीजहालत / खिड़की तोड़कर चादर के सहारे क्वारैंटाइन सेंटर से भागा कोरोना पॉजिटिवनेपाली जमाती, 4 दिनों से चल रहा था इलाज
इसके बाद शाम को घबराहट और बार-बार पसीना आने की शिकायत की तो उसे छुरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। जो लक्षण सामने आए हैं, उससे लग रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

No comments:
Post a Comment