Chhattisgarh : राजनांदगाव सब्जी व्यापारियों पर 10-10 हजार का जुर्माना, 'नहीं माने तो होगी जेल'- पुलिस अधीक्षक - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 14, 2020

Chhattisgarh : राजनांदगाव सब्जी व्यापारियों पर 10-10 हजार का जुर्माना, 'नहीं माने तो होगी जेल'- पुलिस अधीक्षक


सब्जी व्यापारियों पर 10-10 हजार का जुर्माना,  'नहीं माने तो होगी जेल'- पुलिस अधीक्षक 

राजनांदगांव। कृषि उपज मंडी में थोक सब्जी बाजार में चिल्हर में सब्जी बेचने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने चिल्हर में सब्जी बेच रहे विक्रेताओं पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। इसके बाद भी चिल्हर सब्जी बेचते पाए जाने पर जेल भेजने की बात कही गई है। इस मामले में एसपी जितेन्द्र शुक्ला का कहना है कि जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है। नया गंज मंडी में थोक सब्जी संचालित है और थोक दुकानों पर चिल्हर सब्जी नहीं बेचने का आदेश जारी किया गया है। लगातार शिकायत मिल रही थी कि अभी भी कुछ दुकानदार चिल्हर सब्जी बेच रहे हैं, जिस पर पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।
यह भी पढ़े -BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले, एम्स ने की पुष्टि, संख्या 33 पहुंची

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close