Chhattisgarh : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले, एम्स ने की पुष्टि, संख्या 33 पहुंची - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 14, 2020

Chhattisgarh : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले, एम्स ने की पुष्टि, संख्या 33 पहुंची


BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले, एम्स ने की पुष्टि, संख्या 33 पहुंची


रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले है. ये दोनों ही केस आज कोरबा के कटघोरा में सामने आए हैं. एम्स के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि कटघोरा में मिले मरीज में से एक महिला 50 वर्ष और एक पुरुष 41 वर्ष है. 12 मार्च को इनका सैंपल लिया गया था और आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें से एक मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती है, जबकि दूसरे को एम्स लाया जा रहा है.
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ (कांकेर ) : खुद की मानदेय राशि कम होते हुए भी, कांकेर के रसोइया संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 6.87 लाख. 


इन दो नए मामलों के सामने आने बाद कटघोरा में अकेले संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हो चुके है. वहीं कोरबा जिले में कुल संख्या 25 हो गई है. जबकि छत्तीसगढ़ की बात करें, तो अब तक कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. जिसमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी कुल 23 मरीजों छत्तीसगढ़ में एक्टिव है.


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close