Chhattisgarh : "सब्जी ले लो" की आवाज पर दो गुटों में झड़प, लाठी, तलवार और पत्थर से किया एक दूसरे पर वार, 30 के खिलाफ केस दर्ज - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 14, 2020

Chhattisgarh : "सब्जी ले लो" की आवाज पर दो गुटों में झड़प, लाठी, तलवार और पत्थर से किया एक दूसरे पर वार, 30 के खिलाफ केस दर्ज


"सब्जी ले लो" की आवाज पर दो गुटों में झड़प, लाठी, तलवार और पत्थर से किया एक दूसरे पर वार, 30 के खिलाफ केस दर्ज


रायपुर. शहर के अमलीडीह पीएम आवास कॉलोनी में सोमवार को सब्जी वाले की आवाज को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों पक्षों से 30 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। एक-दूसरे को दौड़ाकर पिटने लगे। पथराव भी कर दिए।  चाकू और तलवार लेकर लोग एक दूसरे का पीछा करते रहे। इस घटना के एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। किसी का सिर फट गया है तो किसी को चाकू से गंभीर चोट आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े - कटघोरा में 16 साल के लड़के ने 21 लोगों को संक्रमित किया, स्वास्थ्य मंत्री बोले- संक्रमण बढ़ा तो प्रदेश में नहीं हैं संसाधन
6 लोग गिरफ्तार किए गए
सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अमलीडीह बीएसयूपी कॉलोनी में संदीप नाग रहता हैं, जो लकड़ी मिल में काम करता हैं। मिल बंद होने के कारण वह ठेले में सब्जी बेच रहा है। वह सुबह सब्जी लेकर पीएम आवास कॉलोनी गया था। वह जोर-जोर से सब्जी ले लो चिल्ला रहा था। कॉलोनी के बलभद्र समेत कुछ लोगों ने उसे रोका और आवाज लगाने से मना किया। इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हुई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close