कटघोरा में 16 साल के लड़के
ने 21 लोगों को संक्रमित किया, स्वास्थ्य मंत्री बोले- संक्रमण बढ़ा तो प्रदेश में
नहीं हैं संसाधन
यह भी पढ़े-कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, बढ़ा सकते हैं लॉकडाउन
रायपुर. कोरोना के हॉटस्पॉट बने कोरबा जिले
के कटघोरा कस्बे ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में मिले अब तक 31
संक्रमितों में अकेले 22 मामले कटघोरा से हैं। इसके बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को
सील कर दिया है। सभी के सैंपल लेकर टेस्ट कराए जा रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य
मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट कर दिया है कि केस बहुत ज्यादा सामने आते हैं तो
अभी संसाधन नहीं हैं।
यह भी पढ़े-कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, बढ़ा सकते हैं लॉकडाउन
स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने का रास्ता लॉकडाउन
और रैपिड टेस्ट ही है। उन्होंने फिर दोहराया कि लॉकडाउन के जरिए संक्रमण बढ़ने
से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास संसाधन नहीं हैं। जो टेंडर में
शामिल हो रहे थे, वे भी अमेरिका चले गए। हमने केंद्र सरकार से टेस्टिंग किट मुहैया
कराने की मांग रखी है। इसकाे लेकर कैबिनेट में भी चर्चा की गई।
स्वास्थ्य
मंत्री ने कहा- एम्स में फिलहाल 500 बेड की व्यवस्था है। वहां 622 वैंटिलेटर
हैं। अगर तेजी से मामले बढ़े, तो बहुत ज्यादा और तेजी से व्यवस्था करना संभव नहीं
होगा। हम अभी 2-3 हजार बेड और बढ़ा सकते हैं। अगर इस सीमा को पार किया जाता है तो
हालात संभालने मुश्किल होंगे। इसके लिए जरूरी है कि राज्य की सीमाओं का न खोला
जाए। लोगों के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हों।
यह भी पढ़े - मोदी सरकार का बड़ा एलान, तीन महीने निशुल्क रहेगी गैस रिफिल; जानें किस तरह काम करेगी ये योजना
कोरबा के कटघोरा कस्बे में तब्लीगी जमात का 16 वर्षीय सदस्य सबसे पहले 4 अप्रैल को
कोराेना संक्रमित मिला था। बाहर से आए जमातियों की लापरवाही, झूठ ने इसे विस्तार
दे दिया। इसके बाद इसी किशोर के संपर्क में आकर महज पांच दिनों के अंदर 21
लोग संक्रमित हो गए। प्रशासन के निर्देशों का न मानने और सच्चाई छिपाने के कारण
संक्रमण फैलता चला गया।
The intensive contact tracing excercise that we initiated in Chhattisgarh a few days ago has revealed seven more COVID19 cases. We believe that extensive Community Surveillance program coupled with more & more testing and isolation is what is going to help us defeat Coronavirus.— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) April 12, 2020

No comments:
Post a Comment