Chhattisgarh >बीजापुर : एटुनगरम(तेलंगाना) में COVID-19 पाॅजीटिव मिलने से बीजापुर से लगी तेलंगाना व महाराष्ट्र बाॅर्डर सील, 24 घंटे की जा रही निगरानी - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 11, 2020

Chhattisgarh >बीजापुर : एटुनगरम(तेलंगाना) में COVID-19 पाॅजीटिव मिलने से बीजापुर से लगी तेलंगाना व महाराष्ट्र बाॅर्डर सील, 24 घंटे की जा रही निगरानी


कोरोना अलर्ट: एटुनगरम में COVID-19 पाॅजीटिव मिलने से बीजापुर से लगी तेलंगाना व महाराष्ट्र बाॅर्डर सील, 24 घंटे की जा रही निगरानी


बीजापुर। छग से सटे तेलंगाना के एटुनगरम बस्ती में एक व्यक्ति के कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने की खबर से बीजापुर जिले में खतरे की घंटी बज गई है। इसे देखते जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र से किसी को भी प्रदेश में दाखिल होने की इजाजत नहीं है।
भोपालपटनम बीएमओ डाॅ अजय रामटेके ने बताया कि लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा है और सभी की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। अभी 24 लोगों को पोटा केबिन तारलागुड़ा में रोक कर रखा गया है। एक व्यक्ति हैदराबाद से पैदल बलौदाबाजार के लिए निकला था। उसे भी तारलागुड़ा में ही रोक दिया गया है।
यह पढ़े -लॉक डाउन - गुजरात के सूरत में  लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे ,इस दारौन आगजनी और तोड़फोड़ भी की।

डाॅ रामटेके के मुताबिक पहले तिमेड़ व तारलागुड़ा के कैम्प में छह-छह घंटे की ड्यूटी एक डाॅक्टर व दो मेडिकल स्टाफ की लगाई जा रही थी। अब ड्यूटी की अवधि बढ़ा दी गई है।
इधर, हाॅस्पिटल में अभी एन- 95 मास्क भी उपलब्ध है। ये वाॅशबल है। इसके अलावा पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट यानि पीपीई की भी उपलब्धता है। बताया गया है कि जिला प्रशासन बेहद संजीदा है और हर दिन की रिपोर्ट मंगा रहा है।
यह पढ़े -अगर जमातियों ने अपनी जानकारी छुपाई तो हत्या समेत गैर जमानतीय धाराओं में दर्ज होगी अपराध...... 
536 होम क्वारेंटाइन, हाथों में अमिट स्याही
बीएमओ के मुताबिक इन लोगों को साफ कर दिया गया है कि यदि वे घर से निकले, तो उन पर पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी। अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पांच बिस्तरा आइसोेलेशन वार्ड तैयार है लेकिन एक 10 बिस्तरा क्वारेंटाइन सेंटर अलग से तैयार किया जा रहा है ताकि आपात स्थिति में इंतजाम हो सके।
यह पढ़े -गांव में घुसा तेंदुआ , आँगन में खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे की मौत , गांव में डर का माहौल  

बीएमओ ने बताया कि पहले तेलंगाना से इस ब्लाॅक में आए 536 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इनके हाथों पर चुनावी अमिट स्याही लगाई जा रही है ताकि पता चल सके कि उनकी घरबंदी की गई है।
सिंगापुर से आया शख्स, नमूना निगेटिव
भोपालपटनम से एक शख्स सिंगापुर से लौटे हैं। ये जानकारी मिलने पर उनका सैम्पल लिया गया। सैम्पल निगेटिव आया। बताया गया है कि वे 4 मार्च को सिंगापुर से विशाखापटनम आए थे और फिर 17 मार्च को भोपालपटनम पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close