Chhattisgarh > राजधानी में पीलिया का कहर , और कुछ वार्ड में बड़ी संख्या में पीलिया के मरीज मिले आंकड़ा 105... - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 11, 2020

Chhattisgarh > राजधानी में पीलिया का कहर , और कुछ वार्ड में बड़ी संख्या में पीलिया के मरीज मिले आंकड़ा 105...


राजधानी में पीलिया का कहर , और कुछ वार्ड में बड़ी संख्या में पीलिया के मरीज मिले आंकड़ा 105...


रायपुर | आमापारा के बाद अब सड्डू, चंगोराभाठा, महामाया पारा, शहीद चूणामणि वार्ड और मोवा में बड़ी संख्या में पीलिया के मरीज मिले हैं। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण की वजह से पीलिया के इन मरीजों को उचित उपचार भी नहीं मिल रहा है। शहर में पीलिया पीड़ितों की संख्या 105 तक पहुंच चुकी है।


यह भी पढ़े -गांव में घुसा तेंदुआ , आँगन में खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे की मौत , गांव में डर का माहौल  


राजधानी के अधिकतर इलाकों में नगर निगम के नल से गंदे, बदबूदार और किड़े युक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद प्रशासनिक अमला ने सुध लेने की जहमत नहीं उठाई थी। राजधानी रायपुर के लिए पीलिया की समस्या कोई न​ई नहीं है, हर साल पीलिया की चपेट में आकर यहां दर्जनों लोगों की जान चली जाती है। बावजूद इसके प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाती।
यह भी पढ़े -लॉक डाउन - गुजरात के सूरत में  लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे ,इस दारौन आगजनी और तोड़फोड़ भी की।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close