New Delhi >लॉकडाउन 2 हफ्ते बढ़ने के आसार, मोदी ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा- जान है तो जहान है. - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 11, 2020

New Delhi >लॉकडाउन 2 हफ्ते बढ़ने के आसार, मोदी ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा- जान है तो जहान है.


लॉकडाउन 2 हफ्ते बढ़ने के आसार, मोदी ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा- जान है तो जहान है.


नई दिल्ली. सरकार देशभर में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाने जा रही है। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद इसके संकेत मिले। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’ हालांकि, लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कब होगी, यह अभी साफ नहीं है। केजरीवाल के ट्वीट के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा कि प्रधानमंत्री खुद इसका ऐलान करेंगे, लेकिन सरकार के सूत्रों ने थोड़ी ही देर में साफ कर दिया कि शनिवार रात को मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन नहीं होगा। 
दिल्ली की तरह 12 राज्य सरकारें लॉकडाउन बढ़ाना चाहती हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार और ओडिशा की बीजद सरकार तो 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला कर चुकी है। बाकी राज्यों ने भी मोदी सरकार को कम से कम दो हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री ने शनिवार जब मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 दिन में तीसरी बैठक की तो भी इसी तरह के विचार सामने आए। इस बैठक में मोदी गमछे को ही मास्क जैसे लगाए नजर आए। इससे पहले मोदी ने 20 मार्च और 2 अप्रैल को भी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की थी।


प्रधानमंत्री ने कहा- जान है तो जहान है
बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा- ‘‘मैं 24 घंटे, सातों दिन फोन पर उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी मुझे सुझाव दे सकता है।’’ उन्होंने कहा- ‘‘जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।’’
यह भी पढ़े -राजधानी में पीलिया का कहर , और कुछ वार्ड में बड़ी संख्या में पीलिया के मरीज मिले आंकड़ा 105...
केजरीवाल ने कहा- लॉकडाउन खत्म हुआ तो हम सब कुछ खो देंगे
भारत की स्थिति दुनिया के कई विकसित देशों से बेहतर है, क्योंकि हमने लॉकडाउन काफी पहले ही कर दिया था। लॉकडाउन अभी खत्म हो गया तो हम सब कुछ खो देंगे।

12 राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में
राज्य
आबादी
 संक्रमितों की संख्या
दिल्ली
1 करोड़ 67 लाख 87 हजार 941
 903
महाराष्ट्र
11 करोड़ 23 लाख 74 हजार 333
 1574
पंजाब
2 करोड़ 77 लाख 43 हजार 338
 151
ओडिशा
4 करोड़ 19 लाख 74 हजार 218
 50
कर्नाटक
6 करोड़ 10 लाख 95 हजार 297
 214
उत्तर प्रदेश
19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341
 433
तेलंगाना
3 करोड़ 50 लाख 03 हजार 674
 487
राजस्थान
6 करोड़ 85 लाख 48 हजार 437
 579
असम
3 करोड़ 12 लाख 05हजार 576
 29
मध्य प्रदेश
7 करोड़ 26 लाख 26 हजार 809
 451
छत्तीसगढ़
2 करोड़ 55 लाख 45 हजार 198
 18
पुड्डुचेरी
12 लाख 47 हजार 953
 7
केजरीवाल और अमरिंदर सिंह ने केंद्र को सुझाव दिया
·         मोदी ने मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के दौरान दी जा रही जरूरी सेवाओं की श्रेणी बढ़ाने और इसमें कुछ अन्य सेवाओं के लोगों को छूट देने पर सुझाव मांगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस महामारी से निपटने के लिए कंधे से कंधे मिलाकर काम करना है। अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की।
·         केजरीवाल ने दो सुझाव दिए। पहला- लॉकडाउन जारी रखने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाए। राज्य अगर अपने स्तर पर लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लेंगे तो यह प्रभावी नहीं होगा। दूसरा- अगर किसी वजह से लॉकडाउन हटाया जाता है तो परिवहन सेवाएं बहाल न हों।
·         कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उद्योगों और कृषि क्षेत्र को लॉकडाउन से छूट देने का सुझाव दिया। उन्होंने अपने राज्य के लिए अतिरिक्त जांच किट उपलब्ध करवाने की भी मांग की। 

यह भी पढ़े- लॉक डाउन - गुजरात के सूरत में  लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे ,इस दारौन आगजनी और तोड़फोड़ भी की।
केंद्र सरकार लॉकडाउन में कुछ बदलाव कर सकती है
लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान हो रहा है, ऐसे में कुछ सेक्टरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर लॉकडाउन से छूट दी जा सकती है। वहीं, आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार की संभावना जताई है। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ा है। ऐसे में सरकार एयरलाइंस कपंनियों को उड़ानें शुरू करने की छूट दे सकती है, लेकिन उन्हें सभी क्लास में बीच की सीट खाली रखनी होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close