छत्तीसगढ़: चार थाना प्रभारियों पर गिरी गाज…DGP ने किया रायपुर सम्बद्ध। काफी समय से मिल रही थी शिकायते ...
रायपुर। कोरोना संकट की इस घड़ी में काम में लापरवाही बरतना चार थाना प्रभारियों को भारी पड़ गया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने गंभीर शिकायतें मिलने के बाद इन चार थाना प्रभारियों को रायपुर सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया है।
डीजीपी अवस्थी ने कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय रायपुर सम्बद्ध किया है।
यह भी पढ़े -आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, परिजन ने थाना प्रभारी को ही पीट दिया
जिन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है उनमें लक्ष्मण केंवट निरीक्षक थाना गातापार, केसरी साहू निरीक्षक थाना बाघनदी, रमाकांत तिवारी निरीक्षक थाना चिल्फी तथा बृजेश सिन्हा उपनिरीक्षक थाना कूकदूर शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment