Chhattisgarh > आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, परिजन ने थाना प्रभारी को ही पीट दिया - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 12, 2020

Chhattisgarh > आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, परिजन ने थाना प्रभारी को ही पीट दिया

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, परिजन ने थाना प्रभारी को ही पीट दिया

 

महासमुंद | शहर के पिथौरा थाना की प्रभारी कमला पुसाम और उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों की पिटाई हो गई। दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब वह एक आरोपी को पकड़ने गई थीं। आरोपी और उसके परिजन ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी का नाम गोपाल पांडे है। एक दिन पहले ही उसके खिलाफ एफआईआर थाने में दर्ज की गई थी। गोपाल पांडे पर जुआ का अड्‌डा चलाने, लोगों से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। 
यह भी पढ़े - कोरबा में तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए 4 और संक्रमित; 14 घंटे में 12 नए केस, बिलासपुर में भी महिला पॉजिटिव
मारपीट के बाद कमला ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। आरोपी के खिलाफ डालेश्वर पटेल नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी। डालेश्वर ने दावा किया था कि जब वह पिथौरा दूध लेने आया था, तब रास्ता रोककर गोपाल पांडे ने मारपीट की। उसे शक है कि मैंने पुलिस को उसके जुए के ठिकानों के बारे में बताया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close