Chhattisgarh . कोरबा में तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए 4 और संक्रमित; 14 घंटे में 12 नए केस, बिलासपुर में भी महिला पॉजिटिव - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 12, 2020

Chhattisgarh . कोरबा में तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए 4 और संक्रमित; 14 घंटे में 12 नए केस, बिलासपुर में भी महिला पॉजिटिव


कोरबा में तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए 4 और संक्रमित; 14 घंटे में 12 नए केस, बिलासपुर में भी महिला पॉजिटिव


कोरबा. छत्तीसगढ़ में पिछले 14 घंटों के दौरान 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कोरबा के कटघोरा कस्बे की है। कटघोरा में रविवार दोपहर 4 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें चार पुरूष और एक महिला है। वहीं बिलासपुर में भी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। वह मक्का से एक माह पहले लौटी थी। 
कोरबा के बालको में एक महिला की मौत,  रिजदा सील
इस बीच कोरबा में बालको के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखी गई एक महिला की मौत हो गई। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। महिला रिजदा की रहने वाली है। तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को उसे बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से जिला अस्पताल रेफर हुई थी। महिला की मौत के बाद रिजदा को सील कर दिया गया है। 

शनिवार देर रात आए थे 7 नए केस
कटघोरा में शनिवार देर रात 7 नए कोराेना पॉजिटिव मिले थे। इनमें पांच पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं। पिछले तीन दिनों में कोरबा में 18 मामले सामने आए हैं। यह सभी लोग तब्लीगी जमाती 16 वर्षीय किशोर के संपर्क में आए थे। प्रबंधन ने सभी नए केस मिलने की पुष्टि की है।  

बिलासपुर में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला
बिलासपुर के खपरगंज इलाके महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला 5 मार्च को मक्का से लौटी थी और जिला प्रशासन की तरफ से उसे क्वारैंटाइन में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आई है। महिला की उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है।
प्रदेश के 30 संक्रमितों में 20 का जमाती कनेक्शन
छत्तीसगढ़ में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। नए केस मिलने के बाद काेरबा में संक्रमितों की संख्या 21 हो गई। इनमें से 20 संक्रमित अकेले कटघोरा से ही हैं। कटघोरा से सबसे पहला मामला 4 अप्रैल को तब्लीगी जमाती किशोर का ही सामने आया था। वह ठीक होकर महाराष्ट्र के कामठी चला गया है। सभी संक्रमितों का जमाती कनेक्शन है। 

यह भी पढ़े -अंबिकापुर में दो व्यवसायी भाइयों की दर्दनाक हत्या, शवों को पड़ाेसी ने घर में गड्ढा खोदकर दफनाया


प्रशासन ने 9 हजार लोगों की जांच की, 274 सैंपल जांच को भेजे
दरअसल, तब्लीगी जमात से लौटने के बाद क्वारैंटाइन में होने के बावजूद किशोर बाहर घूमता रहा। मरकज से आने की बात भी छिपाई। 9 अप्रैल को भी कटघोरा में इसी नाबालिग के संपर्क में रहे 8 लोग संक्रमित मिले थे। उसके बाद प्रशासन ने करीब 9 हजार लोगों की जांच की। संदिग्ध मिले 274 के सैंपल लिए थे। संक्रमित किशोर अब ठीक होकर महाराष्ट्र लौट चुका है और होम क्वारैंटाइन में है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close