अंबिकापुर में दो व्यवसायी
भाइयों की दर्दनाक हत्या, शवों को पड़ाेसी ने घर में गड्ढा खोदकर दफनाया
अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर
में दो व्यवसायी भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव पुलिस ने पड़ोसी के ही घर
से बरामद किए। शवों को कमरे में गड्ढा खोदकर दफनाया गया था। दोनाें चचेरे भाई
पिछले 48 घंटों से लापता थे। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए
भिजवाएं हैं। आशंका है कि एक की गोली और दूसरे की चाकू मार कर हत्या की गई है।
आईजी सरगुजा रतनलाल डांगी ने वारदात की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े - BIG BREAKING:-छत्तीसगढ़ में कोरोना के 7 और मरीज मिले , ये सभी मरीज भी कटघोरा के है.. सभी मरीजों को लाया जा रहा रायपुर एम्स।
जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मरोड निवासी सौरभ अग्रवाल और सुनील अग्रवाल दोनों चचेरे
भाई थे और बिल्डिंग मटेरियल व प्राॅपर्टी का काम करते थे। पुलिस ने उनके शवों को
पड़ोसी आकाश गुप्ता के घर से बरामद किया। शवों को गलाने के लिए गड्ढा खोदकर छिपाया
गया और फिर उसपर काफी मात्रा में नमक डाला गया था। पुलिस ने आकाश के साथ ही उसके
कर्मचारी सिद्धार्थ यादव को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े - भारत में साढ़े 7 हजार मरीज, पर मौतों की संख्या में चीन-अमेरिका और जर्मनी से भी आगे..
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को दोनों भाई अपनी इनोवा कार से निकले थे, इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। पुलिस ने उनकी कार घर से काफी दूर पुराना रोजगार कार्यालय, आकाशवाणी चौराहे से बरामद की थी। गाड़ी से उनके पर्स, एटीएम, मोबाइल मिले थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें सिद्धार्थ कार खड़ी करता दिखाई दिया। उसके पकड़े जाने के बाद मामला खुल गया।
अभी तक सारा मामला पैसों के लेनदेन को लेकर सामने आया है। पता चला है कि सौरभ अग्रवाल ने पड़ोसी आकाश गुप्ता से मकान खरीदा था। इसके लिए करीब सवा करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका था, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बावजूद आकाश मकान खाली नहीं कर रहा था। लॉकडाउन के चलते सौरभ अक्सर कैरम खेलने आकाश के पास चला जाता था। घटना वाले दिन वह भाई के साथ गया था।
यह भी पढ़े -लॉकडाउन - बेटे की शादी की पार्टी देना पड़ा महंगा, सरपंच गिरफ्तार
रचा गया था षड्यंत्र
आरोपी आकाश गुप्ता ने कारोबारी सौरभ अग्रवाल की हत्या का लेकर पहले ही षड्यंत्र रच लिया था। इसके लिए उसने अपने घर के कमरे में 10 फीट गहरा गड्ढा खोद रखा था। आशंका है कि कैरम खेलने के दौरान सुनील भी साथ था। इसी के चलते उसे भी मार दिया गया। इसके बाद आकाश के कर्मचारी सिद्धार्थ ने गाड़ी को दूर ले जाकर खड़ा कर दिया था। शव को बुरी हालत में बाहर निकाला गया है।
रचा गया था षड्यंत्र
आरोपी आकाश गुप्ता ने कारोबारी सौरभ अग्रवाल की हत्या का लेकर पहले ही षड्यंत्र रच लिया था। इसके लिए उसने अपने घर के कमरे में 10 फीट गहरा गड्ढा खोद रखा था। आशंका है कि कैरम खेलने के दौरान सुनील भी साथ था। इसी के चलते उसे भी मार दिया गया। इसके बाद आकाश के कर्मचारी सिद्धार्थ ने गाड़ी को दूर ले जाकर खड़ा कर दिया था। शव को बुरी हालत में बाहर निकाला गया है।

No comments:
Post a Comment