Chhattisgarh News : मजदूरों को लेकर जा रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, छ.ग. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने की घायल को अस्पताल पहुंचाया - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 30, 2020

Chhattisgarh News : मजदूरों को लेकर जा रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, छ.ग. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने की घायल को अस्पताल पहुंचाया


मजदूरों को लेकर जा रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, छ.ग. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने की घायल को अस्पताल पहुंचाया 
Chhattisgarh News@ केशकाल। कोंडागांव जिले के केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम दादरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई हैं, इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगो में से एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है तथा दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना को देख रायपुर जा रहे कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने अपने काफिले को रोक घायल युवक को सुरक्षाकर्मियों की मदद से पुलिस वाहन में केशकाल भेजने के पश्चात रायपुर की ओर रवाना हुए।
मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों को लेकर जा रही बस क्र. सीजी 02 7482 जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी तथा बाइक क्र. सीजी 19 बी 1914 केशकाल से कांकेर की ओर जा रही थी। बाइक चालक नीलू सेन के अचानक ब्रेक मारने पर पीछे से आ रही बस से बाइक से टकरा गयी, जिससे बाइक के पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़े -Chhattisgarh News: 20 घंटेमें 2 जिलों में 11 संक्रमित मिले,अब 12 एक्टिव केस; दूसरेराज्यों से लौटने वाले मजदूरों की बॉर्डर पर ही जांच होगी 

कोंडागांव से रायपुर जा रहे PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुर्घटना को देख अपना काफिला को वही रोका तथा तत्काल केशकाल पुलिस को घटना की जानकारी दी साथ ही अपने साथी सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायल युवक को गाड़ी में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल भेजा|  उसके बाद विधायक रायपुर रवाना हुए।


 ये भी पढ़े- News Aaj Tak : अमेरिका के व्हाकइट हाउस ने पीएम मोदी को किया अनफॉलोजानिये किसने क्या कहा...

थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक पिता-पुत्र हैं, जो  केशकाल अंतर्गत ग्राम हरवेल के निवासी हैं। इस दुर्घटना की सूचना परिवारजनों दे दी गयी है, तथा मृत युवक को पंचनामा के लिए भेज दिया गया है व घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में किया जा रहा है। वहीं बाइक को टक्कर मारकर भाग रहे बस चालक को बस समेत कांकेर थाने में रोक लिया गया है जिसकी पूछताछ जारी है। तथा आगे की कार्यवाही की जाएगी।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close