Chhattisgarh News आईपीएस अधिकारी के परिवार को देख रेस्ट हाउस में रुकीं एसडीएम भड़कीं, एसडीओपी को बोला- गेट आउट - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 30, 2020

Chhattisgarh News आईपीएस अधिकारी के परिवार को देख रेस्ट हाउस में रुकीं एसडीएम भड़कीं, एसडीओपी को बोला- गेट आउट


आईपीएस अधिकारी के परिवार को देख रेस्ट हाउस में रुकीं एसडीएम भड़कीं,  एसडीओपी को बोला- गेट आउट
Chhattisgarh News @बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक आईपीएस अधिकारी को रेस्ट हाउस में रुकवाने पर विवाद हो गया। वहां पहले से रुकीं वाड्रफनगर की एसडीएम ज्योति बबली भड़क उठीं। सूचना मिलने पर एसडीओपी मौके पर पहुंचे तो एसडीएम ने उन्हे गेट आउट तक कह दिया। बात बिगड़ती देख आईपीएस अधिकारी ने वहां से जाना ही ठीक समझा। एसडीओपी ने ही उन्हें रुकवाया था। घटना के बाद बलरामपुर कलेक्टर ने एसडीएम का तबादला कर दिया, लेकिन वह पदभार छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

दरअसल, आईपीएस अधिकारी डॉ. लाल उमेद सिंह परिवार सहित ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने उत्तरप्रदेश जा रहे थे। रास्ते में शाम होने पर एसडीओपी दुर्गेश जायसवाल ने उन्हें वाड्रफनगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकवा दिया। यहां वाड्रफनगर की एसडीएम ज्योति बबली बैरागी पहले से रुकी हुई थीं। एसडीएम ज्योति बबली शाम 7 बजे लगभग रेस्ट हाउस लौटीं। वहां दूसरे रूम में ठहरे आईपीएस अधिकारी डॉ. लाल उमेद सिंह को देखकर भड़क गईं। तब वे उन्हें नहीं पहचान रही थीं।

ये भी पढ़े -Chhattisgarh News: 20 घंटेमें 2 जिलों में 11 संक्रमित मिले,अब 12 एक्टिव केस; दूसरेराज्यों से लौटने वाले मजदूरों की बॉर्डर पर ही जांच होगी 

रेस्ट हाउस के स्टाफ से एसडीओपी के द्वारा आईपीएस अधिकारी के परिवार को लाने की बात पता चली। यह पता लगने पर एसडीएम ज्योति बबली बैरागी जोर-जोर से गुस्साने लगीं। आईपीएस अधिकारी डॉ. लाल उमेद सिंह ने यह देखकर  एसडीओपी को फोन कर बुलाया। जब वे पहुंचे तो एसडीएम उनके ऊपर भड़क गईं। यह सब देख आईपीएस अधिकारी लाल उमेद सिंह की पत्नी भी रोने लगीं। एसडीएम ज्योति बबली बैरागी ने एसडीओपी को गेट आउट तक कह दिया। इसके बाद आईपीएस अधिकारी के परिवार  वहां से फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गए। 

 ये भी पढ़े- News Aaj Tak : अमेरिका के व्हाकइट हाउस ने पीएम मोदी को किया अनफॉलोजानिये किसने क्या कहा...

घटना की जानकारी कलेक्टर संजीव कुमार झा और एसपी टीआर कोसिमा को दी गई। इस पर बलरामपुर कलेक्टर ने एसडीएम ज्योति बबली बैरागी को पद से हटा दिया। इसके बाद भी उन्होंने प्रभार नहीं छोड़ा है। इससे नए एसडीएम विकास कुमार राणा भी प्रभार नहीं ले सकते हैं। वहीं महिला एसडीएम ने कलेक्टर को आवेदन देकर कहा है कि वे आईपीएस को नहीं पहचान पाई। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close