छत्तीसगढ़ : 20 घंटे में
2 जिलों में 11 संक्रमित मिले, अब 12 एक्टिव केस; दूसरे
राज्यों से लौटने वाले मजदूरों की बॉर्डर पर ही जांच होगी
ये भी पढ़े- News Aaj Tak : अमेरिका के व्हाकइट हाउस ने पीएम मोदी को किया अनफॉलो, जानिये किसने क्या कहा...
Chhattisgarh News @ रायपुर. छत्तीसगढ़ में एम्स में
भर्ती दो और मरीजों को गुरुवार सुबह छुट्टी मिल गई। इसमें एक पुरूष और एक गर्भवती
महिला भी शामिल है। अब एम्स में सिर्फ 2 संक्रमित ही भर्ती हैं। इसके बाद
प्रदेश में एक्टिव केसाें की संख्या 12 हो गई है। हालांकि
स्वास्थ्य विभाग अभी सूरजपुर और जशपुर के मजदूरों को संक्रमित नहीं मान रहा है।
उनकी दोबारा रिपोर्ट आने के बाद ही इसको लेकर पुष्टि की जाएगी |
ये भी पढ़े- News Aaj Tak : अमेरिका के व्हाकइट हाउस ने पीएम मोदी को किया अनफॉलो, जानिये किसने क्या कहा...
20 घंटे के दौरान 2 जिलों
में सामने आए 11 नए मामलों ने राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ा दी
है। संक्रमित महाराष्ट्र से लौट रहे थे। इन्हीं के संपर्क में आकर एक पुलिस
कांस्टेबल भी पॉजिटिव हुआ। इन सबकी रैपिड किट से जांच की गई है। ऐसे में रायपुर
एम्स से गुरुवार को रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया है कि बॉर्डर पर मजदूरों की जांच होगी। संदिग्ध मिलने पर उन्हें सीधे अस्पताल भेजा जायेगा ।
प्रदेश
में 2 जिलों में सामने आए 11 नए मामलों को मिलाकर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 48 पर पहुंच गया है। अब तक
कोरबा जिले से 28, सूरजपुर 10, रायपुर 6,
जशपुर, दुर्ग, राजनांदगांव
और बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मिला।
#CoronaVirusUpdates— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 30, 2020
कटघोरा निवासी 2 कोविड-19 मरीज अब पूर्णतः ठीक हो चुके हैं, उन्हें आज AIIMS द्वारा डिस्चार्ज किया जाएगा।
वर्तमान में अन्य 2 मरीजों का इलाज चल रहा है।
सूरजपुर के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज दोपहर तक आने के बाद उनकी पुष्टि होगी।
आशा है सभी जल्द स्वस्थ होंगे।

No comments:
Post a Comment