अमेरिका के व्हाइट हाउस ने पीएम
मोदी को किया अनफॉलो, जानिये किसने क्या कहा...
News आज तक @ रायपुर: अमेरिकी
राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने अब पीएम मोदी को अनफॉलो कर दिया है। कोरोना
वायरस महामारी के खिलाफ जंग में जब हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट के निर्यात को
भारत के मंजूरी देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वाले वाइट
हाउस ने आश्चर्य चकित करने वाला काम किया है। व्हाइट हाउस ने न सिर्फ पीएम मोदी
बल्कि उनके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन
समेत भारत के कुल छह ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है।
व्हाइट हाउस द्वारा पीएम मोदी को अनफॉलो करने के
बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि व्हाइट हाउस द्वारा राष्ट्रपति
जी एवं प्रधानमंत्री जी को ट्विटर पर अनफॉलो किया जाना, उनका
व्यक्तिगत अपमान तो है ही, ये राष्ट्रपति पद और प्रधानमंत्री
पद की गरिमा के साथ-साथ पूरे भारत देश का अपमान है।
सहमत!— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 29, 2020
व्हाइट हाउस द्वारा राष्ट्रपति जी एवं प्रधानमंत्री जी को ट्विटर पर अनफॉलो किया जाना, उनका व्यक्तिगत अपमान तो है ही, ये राष्ट्रपति पद और प्रधानमंत्री पद की गरिमा के साथ-साथ पूरे भारत देश का अपमान है। https://t.co/mSWhtmRmFX
इस मामले को लेकर कांग्रेस सासंद
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि 'मैं इस बात से निराश हूं
कि व्हाइट हाउस ने हमारे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अनफॉलो किया है। मैं विदेश
मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वे इस बात की ओर ध्यान दें।'
I'm dismayed by the "unfollowing" of our President & PM by the White House. I urge the Ministry of External Affairs to take note.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 29, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइट हाउस की ओर से
फॉलो किए जाने वाले दुनिया के एकमात्र नेता थे। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय की
ओर से उठाया गया यह कदम बेहद हैरतभरा माना जा रहा है। वह भी तब जब भारत लगातार
अमेरिका की मदद कर रहा है। फिलहाल ऐसा करने की मंशा का अभी पता नही चला है। लेकिन
ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति कार्यालय ने अपवाद के रूप में पीएम मोदी के
ट्विटर हैंडल को फॉलो किया था। यही वजह है कि उसने अब पीएम मोदी को अनफॉलो कर दिया
है।

No comments:
Post a Comment