झारखंड: CRPF से मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जवान घायल - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 5, 2020

झारखंड: CRPF से मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जवान घायल


झारखंड: CRPF से मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जवान घायल
चाईबासा के गुदड़ी के जंगल में शनिवार सुबह नक्सली और फोर्स के बीच हुए मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर हो गई। तीनों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया और सर्च अभियान जारी है। गुदड़ी की टोमडेल पंचायत के चिरिुंग गांव के रेयड़दा टोला जंगल में नक्सली सुरेश के दस्ते के होने की सूचना पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया गया था। शनिवार सुबह नक्सली और फोर्स के बीच फायरिंग हुई। इसी दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया। तीनों का शव बरामद कर लिया है। साथ ही हथियार भी मिले हैं। दस्ते में करीब 20 से 25 नक्सली थे, पुलिस सर्च अभियान चला रही है। इस अभियान में पश्चिमी सिंहभूम, खुंटी पुलिस के आलावा सीआरपीएफ 94,174 और 60 बटालियन के जवानों को लगाया गया था।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर चाईबासा जिले की खूंटी से सटी सीमा पर गुदड़ी थाना क्षेत्र में चिरुनग्रेदा के जंगलों में सुबह लगभग साढ़े सात बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने माओवादियों के एक गिरोह को घेर लिया। अपने को घिरा देखकर माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन कट्टर माओवादी मारे गये जबकि अन्य घने जंगलों में भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीनों माओवादियों के शव बरामद किए गये हैं और वहां से कुछ राइफलें, हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के कपड़े, किताबें और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 94वीं बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर है। सिंह ने बताया कि शेष नक्सलियों की पूरे इलाके में तलाश की जा रही है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close