इंदौर में कोरोना संक्रमित पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, राज्य में कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या 1402 हुई
इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की मौत के बाद अब एक
पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इंदौर के जुनी थाना प्रभारी
देवेंद्र चंद्रवंशी कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे, उनका इलाज इंदौर के ही अरविंदो
अस्पताल में हो रहा था। शनिवार देर रात टीआई चंद्रवंशी की कोरोना संक्रमण से मौत
हो गई।
इसके साथ ही दो आईएएस अधिकारियों सहित प्रदेश
में पिछले 24 घंटे में 59 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। राज्य सरकार
द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल 1,402 कोरोना
संक्रमितों में से 69 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में
प्रदेश में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 127 मरीज
स्वस्थ्य हो चुके हैं जिनमें 59 लोग गत 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए हैं। कोरोना वायरस से शनिवार को स्वास्थ्य होने
वाले लोगों में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक महिला सहित दो आईएएस
अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आईएएस अधिकारियों की दूसरी
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों को अगले 14
दिन घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। इनमें से महिला आईएएस अधिकारी चार अप्रैल को
जांच में संक्रमित पाई गयी थीं। वहीं पुरुष अधिकारी इससे पहले कोरोना से संक्रमित
पाए गए थे।
ये भी पढ़े - दंतेवाड़ा : सड़क के बीच मिली 6 फीट लंबी सुरंग, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली,
वहीं इंदौर में 48 लोगों ने दम तोड़ा है। मध्यप्रदेश में
संक्रमितों की संख्या 1400 के पार पहुंच गया है।
Death of Corona infected police inspector in Indore, number of corona positive cases in the state 1402

No comments:
Post a Comment