जबलपुर में 5 और कोरोना संक्रमितों की
पुष्टि, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 20
जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की
संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसी बीच जबलपुर से 5 और कोरोना संक्रमित
मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ जबलपुर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 20
पहुंच गई है। फिलहाल सभी मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मामले
की पुष्टि कलेक्टर भरत यादव ने की है।
ये भी पढ़े - दंतेवाड़ा : सड़क के बीच मिली 6 फीट लंबी सुरंग, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली,
भोपाल से आज कोरोना जांच के लिए 1663 संदिग्धों का सेंपल दिल्ली भेजा
गया है। शुक्रवार को भी 1325 सेंपल दिल्ली भेजे गए थे। जाँच टीम के द्वारा बताया जा रहा है कि जांच के
बाद इन सभी सेंपलों की रिपोर्ट रविवार को आ जाएगी। 1663 सैम्पलों मे गांधी मेडिकल
कॉलेज के 946 और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के 717 सैम्पल हैं। बता दें कि
मध्यप्रदेश में अब तक मध्यप्रदेश में 1194 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है।
5 more corona infected confirmed in Jabalpur, total number of infected patients reached 20

No comments:
Post a Comment