CG News : दंतेवाड़ा : सड़क के बीच मिली 6 फीट लंबी सुरंग, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 18, 2020

CG News : दंतेवाड़ा : सड़क के बीच मिली 6 फीट लंबी सुरंग, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली,

दंतेवाड़ा : सड़क के बीच मिली 6 फीट लंबी सुरंग, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, 


दंतेवाड़ा. कोरोना लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीच सड़क 6 फीट लंबी सुरंग मिली है। इस सुरंगा का पता डीआरजी जवानों ने लगाया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान नक्सली किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। पिछले कई दिनों से बस्तर के अलग-अलग जिलों में नक्सली लगातार सक्रिय हैं। 
 लॉकडाउन का फायदा उठाकर नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। इस बीच डीआरजी जवानों को सूचना मिली कि कटेकल्याण क्षेत्र में गाटम के पास सड़क पर नक्सली सुरंग बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर टीम ने वहां सर्चिंग की तो पता चला कि बीच सड़क नीचे 6 फीट लंबी सुरंग खोदी गई है। 

यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ : सर्दी-जुकाम या स्वांस के मरीजों की जांच होगी, मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टर को पत्र भेजा


इसके बाद जवानों ने सड़क खोदकर सुरंग को चेक किया। उसमें इतनी जगह थी कि कोई व्यक्ति भी आसानी से निकल सकता है। बताया जा रहा है कि इसी जगह पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक लगाया था। उसे जवानों ने समय रहते बरामद कर लिया था। वही कुआंकोंडा इलाके में भी 10 दिन पहले एक सुरंग मिली थी। 
CG News 6-foot-long tunnel found in the middle of the road, Naxalites were trying to carry out the big event,

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close