प्रदेश के सागर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज
सागर। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।
बुंदेलखंड मेडिकल कालेज के डीन डॉ. जीएस पटेल ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि पहले
मिले कोरोना पॉजिटिव का दोस्त का सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव आया है।
इस तरह सागर में अब तक दो मरीज सामने आ गए हैं। इधर एक और मरीज
की पुष्टि होने के बाद अब स्वास्थ्य अमला हरकत में आ गया।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़
रहे हैं। अब तक कुल 69 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 127 मरीज डिस्चार्ज हुए है।
सबसे ज्यादा इंदौर में 891 तो भोपाल में 213 मरीजों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की
निगरानी में सभी का उपचार किया जा रहा हैं।

No comments:
Post a Comment