CG News :पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षकों को किया सस्पेंड, जाने क्या मामला - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 18, 2020

CG News :पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षकों को किया सस्पेंड, जाने क्या मामला


पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षकों को किया सस्पेंड, जाने क्या  मामला




रायपुर:  शराब तस्करी मामले में मिली शिकायत के बाद राजधानी के दो आरक्षकों को एसएसपी आरिफ शेख ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में एक पुलिस लाइन और दूसरा कबीर नगर थाने में पदस्थ था। दोनों को बाईक से शराब लाते हुये राजिम पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था। निलंबित आरक्षकों के नाम दीपक आडिल और बलराम ठाकुर है।
१६ अप्रैल को लाॅकडाउन के चलते राजिम के श्यामाचरण चौक पर चेकिंग पाईंट लगाया गया था। इस दौरान होंडा सवार दो लोग राजिम से रायपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनकी तलाशी ली। दोनों ने पूछताछ में अपने आप को रायपुर में पदस्थ कांस्टेबल बताया। जिसके बाद गाड़ी में रखे बैग से महुआ शराब की महक आने लगी। तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास से 11 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी। जब्त शराब की किमत लगभग 22 सौ के आसपास बतायी गयी। पकड़े गये दोनों आरोपी आरक्षक महुआ शराब की तस्करी कर रायपुर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ : सर्दी-जुकाम या स्वांस के मरीजों की जांच होगी, मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टर को पत्र भेजा


राजिम पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीँ मामले की शिकायत मिलने के बाद रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
CG News  Superintendent of Police suspended two constables, know what is the matter

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close