पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे का निधन, अजीत जोगी के शासन काल में थे मंत्री
रायपुर। पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे का आज निधन हो गया है। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासनकाल में वन मंत्री थे डीपी धृतलहरे। 28 जून 1949 को जन्मे डेरहू प्रसाद धृतलहरे नवागढ़ के रहने वाले थे। रविवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ है। अनुसूचित जाति सीट मारो से विधायक चुने गए थे।
No comments:
Post a Comment