CG News : जशपुर : लॉकडाउन में नहीं मिला टमाटर तो पत्नी करने लगी विवाद, पति ने गुस्से में आकर कर दी हत्या - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 19, 2020

CG News : जशपुर : लॉकडाउन में नहीं मिला टमाटर तो पत्नी करने लगी विवाद, पति ने गुस्से में आकर कर दी हत्या


लॉकडाउन में नहीं मिला टमाटर तो पत्नी करने लगी विवाद, पति ने गुस्से में आकर कर दी हत्या


जशपुर |  टमाटर की वजह से उपजे विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना जशपुर जिले  के बगीचा थाना इलाके की है। जहा लॉकडाउन के दौरान सब्जी बाजार से टमाटर लेकर ना आने की वजह से पति-पत्नी में विवाद हुआ। बात इस कदर बढ़ी की पति ने पत्नी का गला दबाकर जान ले ली। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के मकसद से लाश को फांसी पर लटका दिया था। तीन दिन पहले पुलिस को महिला की लाश मिली थी। रविवार को इस हत्या का खुलासा हुआ और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस को 16 अप्रैल की शाम 6 बजे के आसपास सूचना मिली कि नगर के रौनी रोड में किसी महिला ने खुदकुशी कर ली है।  पुलिस पंहुची तो कविता प्रधान नाम की महिला साड़ी के फंदे में झूल रही थी। मृतिका के पति ओम विक्की प्रधान ने बताया कि कविता से उसने 2016 मे शादी की थी। उस वक्त ओम ने कहा कि कविता गुस्सैल थी मामूली बात में विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस इन्हीं तथ्यों पर जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारा मामला ही पलट गया। 
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता चला कि कविता को गला दबाकर मारा गया है। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर सारा वाक्या आरोपी ओम ने पुलिस को बता दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को बाजार से लौटने के बाद पत्नी ने टमाटर ना लाने की बात पर झगड़ा किया। ओम ने माफी मांगी मगर वह नहीं मानी। गुस्से में कविता ने उसे लात मारी। इससे उसे गुस्सा आ गया और कविता को धक्का दिया और गला दबाकर मार डाला। आरोपी ओम विक्की प्रधान ने हत्या के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Wife not engaged in lockdown, she started a dispute, husband got angry and murdered
CG News , Chhattisgarh News

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close