लॉकडाउन: बिना कारण घरों से बाहर निकलने वाले को अब डंडे खाने पड़ेंगे , कलेक्टर ने दी चेतावनी
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले तेजी
से बढ़ रहे हैं। कंप्लीट लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं
आ रही है। इस बीच अब इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने शहरवासियों को सख्त कार्रवाई करने
की शख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिना कारण घरों से बाहर निकलने वाले लोग अब
डंडे खाने के लिए तैयार रहें।
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सबसे
ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा भी बहुत ज्यादा है। इस बीच
स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले के मामले सामने आने के बाद अब इंदौर प्रशासन सख्त रवैया
अपनाने की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़े -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने #MeAt20 चैलेंज स्वीकारा, ट्वीटर पर पोस्ट की अपनी युवावस्था और शादी की फोटो
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने बयान में कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन
करने वालों पर सख्ती की जाएगी। बिना कारण घरों से बाहर निकलने वाले को अब डंडे
खाने पड़ेंगे। कल से ही पुलिस लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ यह
कार्रवाई करेगी।
Mp News :Lockdown: Those who exit the house without reason will now have to eat poles, the collector warned
No comments:
Post a Comment