Kanker> पुलिस के जवान बाहर मोर्चे पर तैनात तो घर में मास्क बना रही है पत्नियां - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 5, 2020

Kanker> पुलिस के जवान बाहर मोर्चे पर तैनात तो घर में मास्क बना रही है पत्नियां

कोरोना को हराना है / पुलिस के जवान बाहर मोर्चे पर तैनात तो घर में मास्क बना रही है पत्नियां, अब तक एक हजार जरूरतमंदों में बांट चुकीं हैं
नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में तैनात पुलिस जवानों की पत्नियों ने घर के कामकाज से समय निकाल मास्क बनाना शुरू कर दी है। पुलिस जवानों की पत्नियों के साथ लाइन में पदस्थ महिला पुलिस भी इनकी मदद कर रही हैं।

कांकेर. जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में मेडिकल स्टाफ व जिला प्रशासन के साथ पुलिस के जवान भी बराबर साथ दे रहे हैं। पुलिस जवान हालात को काबू में रखने अपने परिवारों को छोड़ घरों से बाहर मोर्चा संभाल रहे हैं। अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन पुलिस जवानों की पत्नियां भी शामिल हो गई हैं। पति बाहर मोर्चा संभाल रहे हैं तो पत्नियां कोरोना से बचने घर में मास्क तैयार कर रही हैं। इन मास्क का उपयोग पुलिस के जवान स्वयं तो कर ही रहे हैं।  साथ ही इन्हें जरूरतमंदों को भी निशुल्क बांटा जा रहा है।  देश में कोरोना वायरस फैलने के बाद से मास्क व सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है।

मुनाफाखोर मास्क को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों द्वारा महंगे मास्क खरीदना मुश्किल है। अंदरूनी इलाकों में भी मास्क जैसी कोई सुविधा नहीं है। इसे देख अब नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में तैनात पुलिस जवानों की पत्नियों ने घर  के कामकाज से समय निकाल मास्क बनाना शुरू कर दी है। पुलिस जवानों की पत्नियों के साथ लाइन में पदस्थ महिला पुलिस भी इनकी मदद कर रही हैं।

यह भी पढ़े -Chhattisgarh Weather Update: द्रोणिका के असर से बदला मौसम, कई जगह पर हो रही बारिश

पुलिस लाइन के सिलाई सेंटर में मास्क बनाने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। यहां अब तक एक हजार से अधिक मास्क बनाकर पुलिस जवानों व जरूरतमंदों को बांटा जा चुका है। अभी 500 मास्क और बनकर तैयार हैं।
इस कार्य में सुबेदार विपुल आनंद जागड़े के अलावा पुलिस परिवार की महिलाएं रेश्मा टोप्पो, जागेश्वरी साहू, त्रिवेणी साहू, सावित्री साहू, हेमलता साहू, सामो कोर्राम, सत्यवती उइके के साथ रक्षित केंद्र कांकेर की महिला आरक्षक जोहरी दर्रो,
जमुना कोमरा, पुष्षा कावड़े व पुलिस जवान संतोष कुंजाम, अशोक भाष्कर, संतोष पटेल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।

मास्क अंदरूनी इलाकों के कैंप व ग्रामीणों के लिए 

रक्षित निरीक्षण मोहसिन खान ने बताया एसपी एमार आहिरे की पहल पर मास्क तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस परिवारों को मास्क का कपड़ा व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
जैसे जैसे मास्क तैयार होता जाएगा उसे जरूरतमंदों को निशुल्क बांटा जाएगा। जरूरतमंद इसके लिए पुलिस विभाग या लाइन से संपर्क कर सकते हैं। ये मास्क अंदरूनी इलाकों के कैंप व जरूरतमंद ग्रामीणों को भी दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close