CG News कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स कि होगी घर वापसी , जिला स्तर पर जुटाई जा रही बच्चों की जानकारी - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 18, 2020

CG News कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स कि होगी घर वापसी , जिला स्तर पर जुटाई जा रही बच्चों की जानकारी

कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स कि होगी घर वापसी , जिला स्तर पर जुटाई जा रही बच्चों की जानकारी

रायपुर. कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले बच्चे लॉकडाउन में फंसे हुए हैं। शनिवार को सामने आए 5 पॉजिटिव केस के बाद अब वहां संक्रमितों की संख्या 97 हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के हजारों बच्चे कोटा से वापस अपने घरों को लौटना चाहते हैं, उनकी उम्मीद और उदासी दोनों उस वक्त बढ़ गई जब शुक्रवार कोउत्तरप्रदेश के बच्चों को लेने वहां की राज्य सरकार ने बसें भेज दी। सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के बच्चे लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। राज्य के कांग्रेस संगठन ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वो अपने जिलों में उन बच्चों की जानकारी जुटाएं जो कोटा में फंसे हुए हैं और इसे कलेक्टर को सौंपे ताकि उन्हें वापस लाने के प्रयास किए जा सकें।



कोटा में रहकर देश के इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में दाखिले की तैयारी करने वाले बच्चे लॉकडाउन के बाद से परेशान हैं। उन्होंने #helpkotastudent और #sendusbackhome के साथ Twitter  पर सैंकड़ों Tweet अपनी राज्य सरकारों के नाम किए हैं। ऐसा करने वालों में छत्तीसगढ़ के बच्चे भी हैं। लगातार सोशल मीडिया में मदद मांगने की वजह से यूपी सरकार ने फैसला लिया बच्चों को वापस लाने का। अब हर दिन छत्तीसगढ़ के भी कई बच्चे ट्वीटर के जरिए राज्य के जनप्रतिनिधियों से मदद  मांग रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close