लॉकडाउन में अवैध अंतर्राज्यीय
गांजा तस्कर को कोंडागांव पुलिस ने धर दबोचा।
कोंडागांव | पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री बालाजी राव के आदेशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री अनंत राम साहू निर्देशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोण्डागांव श्रीमति निकिता तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में गांजा तस्करो के विरूध्द अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 08.05.2020 को उप निरी0 कैलास केसरवानी को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एन एच 30 से 02 गांजा तस्कर बिना नम्बर की जुपिटर स्कूटी से गांजा की तस्करी के लिए जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे है।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर बिना
नम्बर के स्कूटी सहित अन्र्तराज्यीय तस्कर महेन्द्र कुंजाम पिता हिरालाल कुंजाम उम्र
21 वर्ष जाति गोड साकिन जैसाकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर छ0ग0 व नोमन कुमार तुर्रे
उर्फ लोमू पिता हरिराम तुर्रे उम्र 20 वर्ष जाति महार ग्राम दल्लीराजहरा वार्ड क्र
12 डेमसाइड थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद हाल गोलकुमड़ा थाना चारामा जिला कांकेर छ0ग0
को कुल गांजा 12.440 किलो किमती 60000/हजार रूपये सहित पकडकर जप्ती किया गया है। आरोपीगण
का यह कृत्य धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट अतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से गिरफतारी
कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment