मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 220, 19 और नए मामले सामने आए
उज्जैन। उज्जैन में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। आज जिले में 19 और नए
मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन में 19 कोरोना पॉजिटिव
मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना से एक और मरीज ने दम तोड़ा है।
नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीज
की संख्या 220
हो गई है। बता दें कि जिले में अब तक 43 लोगों
की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़े - Corona LIVE Update : 56 हजार 461 केस, दिल्ली में 37 आईटीबीपी जवान हुए संक्रमित, पढ़े पूरी खबर
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने केंद्र के साथ-साथ
राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उसके बावजूद कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार की
चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आए
हैं। हालांकि अच्छी खबर यह है कि ठीक होने का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।
ये भी पढ़े - कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में अब फल, सब्जी की दुकानें 6 दिन खुलेगा, बाकी बाजार सिर्फ 5 दिन, पढ़े पूरी खबर
ये भी पढ़े - कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में अब फल, सब्जी की दुकानें 6 दिन खुलेगा, बाकी बाजार सिर्फ 5 दिन, पढ़े पूरी खबर

No comments:
Post a Comment