आज शाम 4 बजे से रविवार तक कर्फ्यू जैसी सख्ती, सिर्फ
जरूरी चीजों के ही खुलेंगी दुकानें
रायपुर | रेड जोन में
होने के बावजूद राजधानी के बाजारों को सोमवार से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन
उससे पहले यानी शुक्रवार को शाम 4 बजे के बाद से सोमवार को
सुबह 6 बजे तक राजधानी पूरी तरह लाॅकडाउन रहेगी। प्रशासन ने निर्देश दिया हैं ,इस दौरान केवल अत्यावश्यक सामग्री की दुकानें ही खोली जाएंगी। जो
थोड़ी-बहुत दुकानें अभी खुल रही हैं, वह भी बंद रहेंगी और
उनके बारे में आदेश शुक्रवार को रात तक जारी हो जाएगा। पुलिस ने साफ कर दिया है कि
शुक्रवार को शाम 4 बजे के बाद से शहर में धारा 144 का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। इस दौरान उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े - Corona LIVE Update : 56 हजार 461 केस, दिल्ली में 37 आईटीबीपी जवान हुए संक्रमित, पढ़े पूरी खबर
प्रशासन ने गुरुवार रात तक वीकएंड लाॅकडाउन के नियम-कायदों पर कोई
दिशानिर्देश जारी नहीं किया है, लेकिन आला अधिकारियों ने संकेत दिए
कि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं के साथ केवल सब्जी दुकानों को ही खोला जाएगा। किराना
समेत बाकी सभी तरह की दुकानें दो दिनों तक के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। वीकएंड
पर लोगों को घरों में ही रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से यह आदेश जारी किया गया
है। शहर के लगभग सभी छोटे-बड़े व्यापारिक संस्थानों की ओर बाजारों में दुकानें
खोलने की छूट मांगी जा रही है। इस मांग को कई विधायकों के जरिये मुख्यमंत्री तक भी
पहुंचा दी गई है। इसलिए गुरुवार को दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए। माना जा रहा है
कि शनिवार-रविवार को कुछ और दुकानें सीमित स्तर पर खुली रखी जा सकती हैं।
ये भी पढ़े - कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में अब फल, सब्जी की दुकानें 6 दिन खुलेगा, बाकी बाजार सिर्फ 5 दिन, पढ़े पूरी खबर
फिलहाल रायपुर जिले से राज्य के किसी भी जिले में जाने या फिर राज्य
से बाहर जाने की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी। इंटर जिला और स्टेट क्रॉस करने के लिए
अनुमति लेना अनिवार्य है। कलेक्टोरेट में अभी लगातार हर दिन 100 से ज्यादा आवेदन बाहर जाने के लिए मिल रहे हैं। इतने ही आवेदन ऑनलाइन भी
मिल रहे हैं। फिलहाल इन सभी आवेदनों में अति आवश्यक और गंभीर परिस्थिति में ही
बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है। ज्यादातर आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े - रायगढ़ के कागज कारखाना में जहरीली गैस का रिसाव, तबियत बिगड़ने पर 7 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया
वीकएंड के आखिरी दिन लोगों को घरों में रखने के लिए पुलिस भी सख्त
रहेगी। पुलिस का दावा है कि इस दौरान कर्फ्यू वाले हालात रहेंगे। लोगों से अपील की
गई है कि वे घरों में ही रहें। इसलिए शनिवार-रविवार को घरों से बाहर निकलने वालों
से सख्ती से निपटा जाएगा। बिना किसी गंभीर कारण के बाहर निकलने वालों पर एफआईआर की
जाएगी। चौक-चौराहों के साथ ही मोहल्लों में भी पुलिस का गश्त जारी रहेगा। इस दौरान दुकाने खुली तो उन्हें सील कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े - Coronavirus LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार के करीब, 1783 लोगों की मौत
"शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करवाया जाएगा। इसका
पालन नहीं करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। हर चौराहे और एंट्री वाले रास्तों
पर पहरा रहेगा। बार्डर भी सील रहेगी। कुछ इलाकों की पहचान कर ली गई है जहां लोग
अनावश्यक बाहर निकलते हैं। ऐसे इलाकों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।" -आरिफ शेख, एसएसपी
ये भी पढ़े - मध्यप्रदेश : राजधानी में पिछले 24 घंटे के मिले 41 नए कोरोना संक्रमित, पर हुआ 3100 कोरोना मरीजों का आंकड़ा

No comments:
Post a Comment