Corona LIVE Update : 56 हजार 461 केस, दिल्ली में 37 आईटीबीपी जवान हुए संक्रमित, पढ़े पूरी खबर - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 8, 2020

Corona LIVE Update : 56 हजार 461 केस, दिल्ली में 37 आईटीबीपी जवान हुए संक्रमित, पढ़े पूरी खबर


Corona LIVE Update : 56 हजार 461 केस, दिल्ली में 37 आईटीबीपी जवान हुए संक्रमित, पढ़े पूरी खबर 


नई दिल्ली | देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हजार 461 तक पहुंच गयी है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 1362, गुजरात में 388, तमिलनाडु में 580, पंजाब में 118, राजस्थान में 110, मध्यप्रदेश में 114, उत्तरप्रदेश में 73 समेत 3464 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 


दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 448 संक्रमित बढ़े हैं। इनमें आईटीबीपी के 37 जवान भी शामिल हैं। अब तक कुल 82 आईटीबीपी जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिकदेश में कुल 52 हजार 952 संक्रमित हैं। 35 हजार 902 का इलाज चल रहा है। 15 हजार 2066 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में 3561 संक्रमित मिले। केरल, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मृत्युदर (3.3%) कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 28.83% हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close