नक्सलियों की मदद
करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, डीजीपी अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों
से की चर्चा
Chhattisgarh News रायपुर।
छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों से नक्सलियों की मदद करने
वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा है। डीजीपी ने यह भी कहा है कि नक्सल
ऑपरेशन के साथ-साथ नक्सलियों के सप्लाई लिंक को भी तोड़ा जाना चाहिए। नक्सलियों को
हथियार,
रसद और अन्य सामान ले जाने वालों पर सख्ती बरतें।
DGP ने नक्सल
प्रभावित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
एक समीक्षा की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि खुफिया
इनपुट के आधार पर ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीजीपी ने बस्तर और सरगुजा डिवीजनों के एसपी को खुफिया इनपुट के आधार पर रणनीति बनाकर नक्सल विरोधी
अभियान तेज करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि
ऑपरेशन के समय यह भी ध्यान रखें कि हमारे बल का नुकसान कम से कम हो। डीजीपी ने कवर्धा
और राजनांदगांव जिलों के एसपी को मध्य प्रदेश सीमा पर और सतर्कता बरतने का निर्देश
दिया। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों द्वारा प्रभावी कार्रवाई के लिए संयुक्त अभियान
चलाया जाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment