कांग्रेस नेता के
खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, महिला से छेड़छाड़ के आरोप
Chhattisgarh News कोरबा। कोरबा
पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोरबा कांग्रेस के
महासचिव विकास सिंह पर एक महिला से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का आरोप है।
पढ़े दीपका पुलिस
स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी विकास सिंह
ने पीड़ित महिला की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर छेड़छाड़
की, जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। दीपका पुलिस ने एफआईआर
दर्ज कर ली है।
विकास पर पहले भी
बलवा, मारपीट सहित कई अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने दर्ज किए
गए सभी अपराधों की सूची भी जारी की है, ऐसी स्थिति में
कांग्रेस नेता विकास सिंह को आने वाले समय में मुश्किलें हो सकती हैं।

No comments:
Post a Comment