CG News लोरमी की महिला एसडीएम पर रिटायर्ड सैनिक की पिटाई का आरोप, पत्नी बोली कार्यवाही नहीं होने पर धरने पर बैठूंगी। पढ़े पूरी खबर - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 10, 2020

CG News लोरमी की महिला एसडीएम पर रिटायर्ड सैनिक की पिटाई का आरोप, पत्नी बोली कार्यवाही नहीं होने पर धरने पर बैठूंगी। पढ़े पूरी खबर


लोरमी की महिला एसडीएम पर रिटायर्ड सैनिक की पिटाई का आरोपपत्नी बोली कार्यवाही नहीं होने पर धरने पर बैठूंगी।  पढ़े पूरी खबर 
क्वारैंटाइन सेंटर में पूर्व सैनिक को लाकर तरह गेट पर ताला लगा  दिया गया
मुंगेली | मुंगेली लोरमी की एसडीएम रूचि शर्मा पर पूर्व सैनिक द्वारा डंडों से पीटने का आरोप लगाया गया है। अब एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामला लोरमी के डिंडोल गांव का है। रिटायर्ड सैनिक घर पर था। एसडीएम ने  को क्वारंटाइन सेंटर चलने के लिए कहा। सिपाही ने मना कर दिया और उनके बीच कहा सुनी हुआ। पूर्व सैनिक का कहना है कि पोस्ट कि पावर दिखाकर एसडीएम ने उसे डंडे से पीटा और उसे क्वारेंटाइन सेंटर ले गए और वह ताला बंद कर दिया। अब सिपाही की पत्नी एसडीएम पर कार्रवाई की मांग कर रही है, अन्यथा धरना देने की चेतावनी दी हैं। एसडीएम ने पिटाई से इनकार किया है।
सैनिक गोंविद राम साहू बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात थे। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, 31 मार्च को, वह लगभग एक महीने के लिए नासिक के क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के बाद गाँव लौट आया। उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वह गाँव में बने क्वारंटाइन सेंटर की गंदगी और अव्यवस्था के कारण सरपंच को बताकर 14 दिनों की होम आइसोलेशन में थे। 
विवाद के बाद, गोविंद ने कहा कि 16 साल तक देश की सेवा करने के बाद आज मुझे जो इनाम मिला है, उससे मैं दुखी हूं। उसकी पत्नी चंद्रमणि ने कहा कि वह सोमवार को आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएगी, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने बेटे के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close