मध्य प्रदेश में कोरोना
रोगियों की संख्या 3614, 215 की मृत्यु , 1676 लोग हुए स्वस्थ। पढ़े पूरी खबर
MP News भोपाल। मध्य प्रदेश
स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जिसके अनुसार आज राज्य
में कुल 157 नए मामले सामने आए। इसके बाद, मध्य प्रदेश में कुल
कोरोना रोगी बढ़कर 3614 हो गए। वहीं, राज्य में 215 कोरोना
रोगियों की मृत्यु हो गई है। राज्य में अब तक 1676 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बता दें कि राज्य के
इंदौर जिले में सबसे ज्यादा 1858 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें
से 89 की मौत हो चुकी है। वहीं 891 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राजधानी भोपाल में कुल
743 मरीज मिले हैं जिनमें 30 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इनके अलावा, उज्जैन
में २३7 मरीज मिले हैं, जिनमें से ४५ मरीजों
की मौत हो चुकी है, जबलपुर में अब तक १२६
मरीज मिले हैं, जिनमें से ५ मरीजों की मौत हो चुकी
है।



No comments:
Post a Comment