MP News मध्यप्रदेश : राजधानी में पिछले 24 घंटे के मिले 41 नए कोरोना संक्रमित, पर हुआ 3100 कोरोना मरीजों का आंकड़ा - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 6, 2020

MP News मध्यप्रदेश : राजधानी में पिछले 24 घंटे के मिले 41 नए कोरोना संक्रमित, पर हुआ 3100 कोरोना मरीजों का आंकड़ा


मध्यप्रदेश : राजधानी में पिछले 24 घंटे के मिले 41 नए कोरोना संक्रमित, पर हुआ 3100 कोरोना मरीजों का आंकड़ा


MP News भोपाल: मध्यप्रदेश में कोविड 19 कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मृतकों की संख्या में भी रोजाना तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
जारी किये गए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 89 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 3138 हो गया है। इनमें से 185 लोगों की मौत हो चुकी है और 1099 स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1681 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 491 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 81 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 605 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 317 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 20 मरीजों की यहां मौत हो चुकी है। इसी प्रकार उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर ही है जहां 184 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 26 लोग ठीक हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close