Coronavirus LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार के करीब, 1783 लोगों की
मौत
नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस संक्रमण का लगातार बढ़ता ही
जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के अब तक 52952 मामले आ चुके हैं और इससे 1783 लोगों की मौत हो चुकी हैं। बीते कुछ
दिनों से तीन-चार दिनों में रोजाना 2000 से
ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 3 दिनों में कोरोना
संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब तक सबसे तेज रही है। सिर्फ 3 दिन
में कोरोना वायरस के मामले 40 हजार से बढ़कर 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं। कोरोना वायरस ने देश में सबसे ज्यादा
महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली को प्रभावित किया है।
ये भी पढ़े - मध्यप्रदेश : राजधानी में पिछले 24 घंटे के मिले 41 नए कोरोना संक्रमित, पर हुआ 3100 कोरोना मरीजों का आंकड़ा
कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 89 लोगों की मौत हुई है और 3561 नए मरीज मिले हैं। देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 52952 हो गए
हैं और कोविड-19 से अब तक 1783 लोगों
की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 52952 केसों में 35902
एक्टिव केस हैं, वहीं 15266 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
ये भी पढ़े - कोरोना महामारी : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज, देखिये मेडिकल बुलेटिन
कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते तीन दिनों में ही 10
हजार मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 30 हजार से
40 हजार पहुंचने में पांच दिन का समय लगा था। कोरोना वायरस
के 20 हजार से 30 हजार मामले में सात
दिनों का समय लगा था। इसके अलावा, भारत को मार्च से शुरुआती 10
हजार का आंकड़ा छूने में करीब 43 दिनों का समय
लगा था। बता दें कि सबसे पहले जनवरी में केरल में कोरोना का पहला मामला सामने आया
था।
कोरोना वायरस से महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली,
मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु,
उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल आदि ऐसे राज्य हैं,
जहां एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में
कोरोना संक्रमितों की संख्या 16758 हो गई है और दस हजार के
करीब मामले तो सिर्फ मुंबई में हैं।

No comments:
Post a Comment